चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2022 की पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप 5 गेंदबाजों में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल की सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप सीट पकड़ लिया है।
ब्रावो बने सबसे सफल गेंदबाज
लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में दीपक हुड्डा के रूप में ब्रावो को एक विकेट मिला। वह इस विकेट के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज तो बने ही साथ ही वह पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
तो आइए देखते हैं पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 गेंदबाज कौन है –
टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी | विकेट | बेस्ट फिगर | इकॉन्मी | 4विकेट हॉल |
वानिंदु हसरंगा | 5 | 4/20 | 7.50 | 1 |
उमेश यादव | 4 | 2/16 | 4.50 | 0 |
ड्वेन ब्रावो | 4 | 3/20 | /6.87 | 0 |
आकाश दीप | 4 | 3/45 | 12.14 | 0 |
कुलदीप यादव | 3 | 3/18 | 4.50 | 0 |
पिछली बार आईपीएल में पर्पल कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल ने कब्जा जमाया था। जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने की ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी भी की थी।