आईपीएल 2022 में पंजाब की टीम का दबदबा बना हुआ है। टीम के खतरनाक गेंदबाज राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने अपने टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विकेट निकले हैं। 3 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में भी राहत ने तीन विकेट झटक लिए जिसके बदौलत वो पर्पल कैप के बेहद करीब पहुँच गए हैं। चेन्नई के खिलाफ इस मैच में चाहर ने 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अब इस सीजन में तीन मैचों में अब तक छह विकेट हो गए हैं और वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
पहले पायदान पर उमेश यादव
पर्पल कैप के साथ उमेश यादव अभी पहले पायदान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अभी तीन मैच में आठ विकेट लिए हैं। मेश ने एक ही मैच में चार विकेट भी चटकाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दो मैचों में पांच विकेट झटककर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी दो मैचों में पांच विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के टिम साउदी दो मैचों में पांच विकेट अपने नाम करके टॉप-5 में बने हुए हैं।
पर्पल कैप की दौड़
गेंदबाजविकेटबेस्ट फिगरइकॉन्मी4विकेट हॉल
गेंदबाज | विकेट | बेस्ट फिगर | इकॉन्मी | 4विकेट हॉल |
उमेश यादव | 8 | 4/23 | 4.91 | 1 |
राहुल चाहर | 6 | 3/25 | 5.00 | 0 |
युजवेंद्र चहल | 5 | 3/22 | 6.00 | 0 |
मोहम्मद शमी | 5 | 3/25 | 6.87 | 0 |
टिम साउदी | 5 | 3/20 | 7.00 | 0 |
टॉप-5 के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा और चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो क्रमश: दो और तीन मैचों में पांच-पांच विकेटों के साथ छठे और सातवें नंबर पर बरकरार हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव और गुजरात टाइटंस के लॉकी फग्र्यूसन भी दो-दो मैचों में 4-4 विकेटों के साथ आठवें और नौवें पर हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन प्रिटोरियस दो मैच में 4 विकेट लेकर 10वें नंबर पर मौजूद हैं।