रणजी ट्रॉफी का फाइनल मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन था। रजत पाटीदार नाबाद 67 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौटे थे।
रजत पाटीदार ने लगाया शतक
चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश ने पहले घंटे के अंदर ही अपने दो विकेट खो दिए। परंतु दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे रजत पाटीदार ने शतक जड़ दिया है। पाटीदार ने अपना अर्धशतक मात्र 44 गेंदों में ही पूरा कर लिया था।
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: तीसरे दिन का खेल खत्म, यश दुबे और शुभम शर्मा दोनों ने खेली शतकीय पारी
इससे पहले मध्य प्रदेश की ओर से शुभम शर्मा और यश दुबे ने भी शतकीय पारियां खेली है। जिसकी बदौलत मध्य प्रदेश अब बेहद ही मजबूत स्थिति में नज़र आ रहा है। मध्य प्रदेश ने अभी तक 74 रनों की लीड भी अपने नाम कर ली है। मध्य प्रदेश की पारी का स्कोर 448-6 है।