Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Kricket Wala
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured
Search
  • HOME
  • Latest News
  • Vidoes
  • Top 5/10
  • Featured

Home » Ranji Trophy Final: मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन ठोके, यशवी जैसवाल ने खेली 78 रनों की शानदार पारी

लेटेस्ट

Ranji Trophy Final: मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन ठोके, यशवी जैसवाल ने खेली 78 रनों की शानदार पारी

Jaspreet Singh
Last updated: 2022/06/22 at 6:13 PM
Jaspreet Singh Published June 22, 2022
Share
2 Min Read
SHARE

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला जा रहा है। आज पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए। खेल आज दोनों टीमों के बीच बराबरी में रहा।

मुंबई की ओर से यशवी जैसवाल ने एक बार फिर से शानदार पारी खेलते हुए 78 रनों की पारी खेली। खेल खत्म होने तक सरफराज खान 40* और शम्स मुलानी 12* रनों पर बल्लेबाजी कर रहे है।

मैच का हाल

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ओपनर्स ने 87 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। शॉ के आउट होने के बाद अरमान जाफर ने 56 गेंदों में 26 रन बनाए और कुमार कार्तिकेय की गेंद पर कैच आउट हो गए। मुंबई की पारी में हर 40-50 रन के अंदर एक विकेट गिरता रहा। जिसके चलते मुंबई खेल के पहले दिन पांच विकेट खो कर 248 रन बना सकी।

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में किन-किन खिलाड़ियों ने 99 के स्कोर पर गंवाए विकेट, इस रिकॉर्ड में भी तेंदुलकर शीर्ष पर, देखिए लिस्ट

यशस्वी जैसवाल ने खेली एक बार फिर शानदार पारी

मुंबई की ओर से यशस्वी जैसवाल ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। जैसवाल ने सेमीफाइनल में दोनों पारियों में शतक लगाया था। पहली पारी में जैसवाल ने 100 और दूसरी पारी में 181 रनों की एहम पारियां खेली थी। इतना ही नहीं जैसवाल ने क्वार्टर फाइनल के मैच में भी दूसरी पारी में शतक लगाया था। जैसवाल ने तीन पारियों में 450 से ज्यादा रन बनाए है।

पहली बार मध्य प्रदेश की टीम रणजी का खिताब करना चाहेगी अपने नाम

मध्य प्रदेश यह मुकाबला जीतकर रणजी की पहली ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा। हालांकि 41 बार चैंपियन बनी मुंबई की टीम को हराना इतना आसान तो नहीं परंतु क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है।

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search Post

Recent Post

40 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते है सौरव गांगुली, देखें परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें
Featured
IPL 2023: इस खिलाड़ी को खरीदते ही खिल उठा काव्या मारन का चेहरा, वीडियो वायरल
लेटेस्ट
IND vs BAN: शतक से चूके ऋषभ पंत, छठी बार नर्वस 90s में फंसे पंत; धोनी से निकले आगे
लेटेस्ट
IPL 2023: मिनी ऑक्शन में बरसेगा पैसा, जानिए कब और कहां देखें लाइव कवरेज; जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट
लेटेस्ट
IND vs BAN: पहली पारी में 227 पर सिमटी बांग्लादेश, पहले दिन के बाद भारत 19/0
लेटेस्ट
Follow US