बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन बन चुका है। मध्य प्रदेश अब मुंबई से मात्र छह रन ही पीछे है।
तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश का स्कोर 123-1 विकेट था। यश दुबे (44*) और शुभम शर्मा (41*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दिन के शुरू होते ही दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले सत्र के खत्म होने तक दोनों खिलाड़ी नाबाद रहे। दोनों ने लांच तक 105 रन जोड़े और दुबे ने अपना शतक भी पूरा किया।
दूसरे सत्र में एक बार फिर दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस सत्र में शुभम शर्मा ने भी अपना शतक पूरा कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 200 रनों की साझेदारी हुई। पारी के 90वें ओवर में शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हो गए। शुभम शर्मा के आउट होने के बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने के लिए। पाटीदार ने आते ही शानदार बल्लेबाजी की और मात्र 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। फिर यश दुबे 133 रन बनाकर आउट हो गए।
खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन है। रजत पाटीदार नाबाद 67 रन बनाकर पवेलियन की ओर लोटे। मध्य प्रदेश मुंबई से अब मात्र छह रन ही पीछे है।