तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को 50 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत के फुलटाइम कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल करके रोहित ने फुलटाइम कप्तान बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल में लगातार 13वीं जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और वह खेल के इतिहास में सबसे छोटे प्रारूप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले टी20 कप्तान हैं।
रोहित शर्मा पहले ऐसे कप्तान है जिन्होंने टी20 में यह उपलब्धि हासिल की। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को फैंस भी अब बधाई दे रहे है। बीसीसीआई ने भी रोहित शर्मा को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
🚨 Milestone Alert 🚨
First captain to win 1⃣3⃣ successive T20Is – Congratulations, @ImRo45. 👏 👏#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/izEGfIfFTn
— BCCI (@BCCI) July 7, 2022
भारत के फूल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा को अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अब इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी है। कुछ महीनों तक भारतीय टीम विश्व कप खेलने ऑस्ट्रेलिया जायेगी तो ऐसे में यह उनके लिए एक अच्छी शुरुआत है।