आईपीएल की सबसे सफल टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल को लेकर तैयारियों में जुट चुके है, 26 मार्च से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता के लिए सभी टीमें खून-पसीना बहा रही है। इसी बीच रोहित शर्मा के एक अभ्यास सत्र का वीडियो सामने आया है जिसमें वह धोनी का ट्रेडमार्क शॉट हेलीकॉप्टर शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा की फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस के ऑफिसियल हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें हिटमैन लॉफ्टेड शॉट से लेकर कवर ड्राइव और स्क्वायर करेक्ट के साथ-साथ धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते भी नजर आ रहे हैं। रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2022: श्रेयस अय्यर ने बताई अपनी फेवरेट बैटिंग पोजिशन, जानिए क्या है KKR का मास्टरप्लान
"Post Rohit batting video admin." 🎥🙏
Here you go, Paltan! 😌💙#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/UCXZWYTSnJ
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2022
हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया के फुल टाइम कप्तान के रूप में जिम्मेदारी ली है और तब से वह लगातार टीम इंडिया को एक नई उचाई तक लेकर जा रहे है। टी-20 विश्व कप के बाद से रोहित शर्मा ने 14 मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी जिसमें उन्होंने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की।
आईपीएल में रोहित शर्मा के आकड़े को देखें तो उन्होंने अभी तक 213 मुकाबले खेले है जहाँ रोहित ने 208 पारियों में 31.17 की औसत से 5611 रन बनाए हैं। उनके नाम लीग में एक शतक और 40 अर्द्धशतक हैं।
रोहित ने कोलकाता के खिलाफ शतक जड़ा था, मुंबई के फैंस को रोहित की कप्तानी के साथ उनके बड़ी पारी देखने की भी उम्मीद रहेगी। मुंबई को अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से करनी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2022: इस वजह से सुरेश रैना को नीलामी में नहीं मिला खरीदार? कुमार संगाकारा ने किया खुलासा