ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक लंका ने महज 212 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से स्टीव स्मिथ जिस तरह से रनआउट होकर पवेलियन लौटे, वह काफी निराशाजनक था। अकसर स्टीव स्मिथ मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। परंतु इस रनआउट के बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया और नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े उस्मान ख्जावा पर जमकर बरसते हुए नजर आए।
पारी का 20वां ओवर रमेश मेंडिस करने के लिए आए। ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ स्ट्राइक पर बल्लेबाजी करने के लिए खड़े थे। गेंद स्मिथ के पैड से जा लगी और जोरदार एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने अपील को नकारते हुए आउट नहीं दिया। इस बीच गेंद पैड से लगने के बाद ऑफ साइड पर गई।
Steve Smith usually doesn't lose his cool 👀#SLvAUS #stevesmith pic.twitter.com/sxKdJaYOK3
— A True Cric Fan (@atruecricfan) June 29, 2022
निरोशन डिकवेला गेंद की तरफ भागे, उधर स्मिथ ने इस बीच एक रन चुराने की कोशिश की। बीच में ही ख्वाजा अपने छोर पर वापस लौटने लगे। स्मिथ को कुछ समझ नहीं आया और वह भी अपने छोर पर विकेट बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डिकवेला और कुसल मेंडिस ने मिलकर स्मिथ को रनआउट किया। इस घटना के बाद स्मिथ काफी गुस्से में दिखाई दिए और वह ख्वाजा को गुस्से में कुछ कहते हुए भी नज़र आए। स्मिथ के आउट होने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।