भारत और श्रीलंका के बीच जारी पहले टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो चूका है, दूसरे दिन के खेल के बाद श्रीलंका की टीम ने अपने 4 विकेट खोकर 108 रन बना लिए है। टीम इंडिया के पास अभी भी मैच में 466 रनों की एक बड़ी बढ़त बरक़रार है।
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन पूर्व कप्तान विराट कोहली को पूरे टीम ने विशेष सम्मान दिया, विराट अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे है। इसी को देखते हुए दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा के कहने पर भारतीय खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे दिन के बाद श्रीलंका 108/4 , टीम इंडिया के पास 466 रनों की बढ़त
The '𝗥𝗼𝗵𝗶𝗿𝗮𝘁' bond is always special! 💙#OneFamily #INDvSL @ImRo45 @imVkohli pic.twitter.com/tLhl5VvpRB
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 5, 2022
विराट हालांकि पहले ऐसे ही मैदान पर आ गए थे, तब कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें दोबारा से फील्ड पर उतरने को कहा. दरअसल, रोहित का ही प्लान था कि विराट को खास तरह से सम्मान दिया जाए। फिर कप्तान रोहित ने विराट को फिर से मैदान पर आने के लिए कहा और फिर खास तौर से सम्मान दिया।
इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में सभी ने बाउंड्री के पास खड़े होकर विराट के आने पर तालियां बजाई और उन्हें सम्मानित किया। विराट ने भी हाथ लहराते हुए सभी का आभार जताया और फील्ड पर पहुंचे।
Virat Kohli enjoyed that 👏 #INDvSL
(via @BCCI) pic.twitter.com/UTrk4xnWV1
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 5, 2022
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा ने घोषित की पारी, भड़के गए फैंस