क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। धोनी अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूनाइटेड किंगडम गए हुए है। धोनी की अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपनी 12वीं शादी की सालगिरह 4 जुलाई को थी। सोशल मीडिया पर माही को चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में इस दिन होगा मुकाबला, वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगा भारत
धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर माही का जन्मदिन मनाते हुए का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में धोनी केक काटते हुए नज़र आ रहे है।
धोनी भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी ला कर दी। इसके साथ ही धोनी ने भारत को टेस्ट रैंकिंग में भी पहले स्थान तक पहुंचाया। धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और फिर 15 अगस्त 2020 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।