आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में प्रदर्शनकारी एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन तक का घेराव कर दिया है। इसके साथ ही अब इसका असर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी पड़ता दिख रहा है। श्रीलंका सरकार और राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के खिलाफ विरोध कर रही लोगों की भीड़ गॉल के क्रिकेट स्टेडियम के भीतर घुस गई।
प्रदर्शन करने निकले लोग 500 साल पुराने किले के ऊपर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने मैच को बाधित नहीं किया। प्रदर्शनकारियों के साथ श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी शामिल थे।
जयसूर्या ने खुद ट्विटर पर प्रदर्शनकारियों के साथ फोटो पोस्ट की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा हूं। और जल्द ही जीत का जश्न मनाऊंगा। इसे बिना किसी उल्लंघन के जारी रखा जाना चाहिए।’
Ialways stand with the People of Sri Lanka. And will celebrate victory soon. This should be continue without any violation. #Gohomegota#අරගලයටජය pic.twitter.com/q7AtqLObyn
— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) July 9, 2022
Right outside the Mahinda Rajapaksa Pavilion of Galle International Stadium. pic.twitter.com/NJHUWYRsnL
— Andrew Fidel Fernando (@afidelf) July 9, 2022