आइपीएल 2022 का 43वां लीग मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर व गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी के तरफ से विराट कोहली ने 45 गेंदों पर एक छक्का व 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
बताते चले कि विराट कोहली एक लम्बे वक्त के बाद फॉर्म में लौटे है, विराट के लिए आईपीएल 2022 में यह पहला अर्धशतक है। विराट ने इस मुकाबले में जैसे ही अपना फिफ्टी पूरा किया मैदान पर मौजूद विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा झूम उठी। विराट के फिफ्टी के बाद अनुष्का का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2022: विराट कोहली ने लगाया सीजन का पहला अर्धशतक तो झूम उठी अनुष्का, वीडियो हुआ वायरल
Biggest Virat Fan Girl @AnushkaSharma 🤍✨ pic.twitter.com/iJsy33239t
— h. ᴾᴬᵀᴴᴬᴬᴺ (@moonchilddxz) April 30, 2022
विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 58 रन बनाए, वह मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले कोहली ने 53 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जड़ा। कोहली के आईपीएल करियर में ऐसा पहली बार हुई है जब वह एक सीजन में दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हों। ऐसे में कोहली को फॉर्म में वापसी करने के लिए इसी इनिंग की दरकार थी।
इस अर्धशतक के साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में खोई हुई फॉर्म को वापस पा लिया है, इस पारी के बाद विराट के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म ट्विटर पर भी #KINGISBACK ट्रेंड कर रहा है।
Well Played King Kohli 🤴
Half century for Virat Kohli.
He was looking in a good form today. #ViratKohli𓃵 #Virat #swiggy #GTvRCB #GTvsRCB pic.twitter.com/McTCwbUzrq
— Cricket Star (@CricketStar24x7) April 30, 2022
Let the drum rolls begin!
King Kohli is back! My Skipper. pic.twitter.com/wX8XvO1qtF
— Shreyas Sahoo (@imShreyas02) April 30, 2022
King Kohli is Back 😌💥
Picture Perfect 💫 #Kohli #GTvRCB pic.twitter.com/jZ5mitq0dA
— sports__planet__ (@sportsplanet47) April 30, 2022