भारतीय टीम ने मेहमान टीम को टी-20 की तीन मैचों की श्रृंख्ला में सुपरा साफ़ कर दिया था। श्रीलंका और भारत के बीच आगामी 4 मार्च से टेस्ट की शुरुआत हो रही है। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने 100 वे टेस्ट मैच खेलने का आकड़ा पूरा करेंगे। भारत के तरफ से इस आकड़ा को छूने वाले वे 12 वे खिलाडी बनेंगे।
इस मैच में विराट अपने 8000 रनों के आकड़ा को भी पूरा करेंगे। कोहली यह रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के तरफ से छठे बल्लेबाज बनेंगे। वे टेस्ट में अपने 8000 रन पूरे करने से सिर्फ 38 रन दूर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, वीरेन्द्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण यह कारनामा कर चुके हैं। मोहाली में खेले जानी वाली पहले टेस्ट मुकाबले में कोहली अगर 38 रन बना पाएंगे तो वो 8000 रनों के आकड़ा को छू पाएंगे।
यह भी पढ़े :पाकिस्तान में हुआ क्रिकेटरों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला, सदमे से नहीं उबर पा रहा पाक क्रिकेट
तेंदुलकर ने 154 परियों में पुरे किये थे 8000 रन
सचिन तेंदुलकर टेस्ट में सबसे ज्यादा तेज आठ हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज है। तेंदुलकर ने 154 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया था। उनके बाद राहुल द्रविड़ ने 158, वीरेन्द्र सहवाग ने 160 और सुनील गवास्कर ने 166 पारियों में यह कारनामा किया था। हालांकि, विराट पिछले दो सालों से रन के लिए जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। विराट के करियर में यह पहला मौका है, जब वे लगातार दो सालों तक शतक नहीं लगा पाए हैं।
पिछले साल घर में कैसा था रिकॉर्ड
कोहली ने वर्ष 2021 में भारत में पांच टेस्ट मैच खेले थे , जिसमे 26 के औसत से 208 रन बनाए थे। अबतक के करियर में विराट का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आठ पारियों में वे तीन बार शून्य पर भी आउट हुए। आठ में से छह बार स्पिन गेंदबाजों ने उनका विकेट लिया। कोहली तीन बार ऑफ स्पिनर और तीन बार बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ आउट हुए। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से ब्रेक के बाद विराट तरोताजा हुए होंगे और अब उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
श्रीलंका के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड
हालांकि श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। श्रीलंका ने जब पिछली बार भारत का दौरा किया था, तब विराट ने तीन मैच में 610 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्होंने नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन की पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन शतक भी लगाए हैं। अब दर्शक भी इस उम्मीद में है की अपने पुराने रिकॉर्ड से प्रेरणा लेकर विराट इस सीरीज में शतकों का सूखा को खत्म कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: IPL में रैना की हुई वापसी, गुजरात टाइटंस ने टीम में किया शामिल! जाने क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई