महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए एक लम्बे समय तक कप्तानी किया है और दोनों ही प्लेयर्स ने एक दूसरे के कप्तान में शानदार खेल का प्रदर्शन भी किया है। धोनी और विराट के बीच के बॉन्डिंग को ऑन फील्ड और मैदान के बाहर भी अनेकों बार देखा गया है।
इसी बॉन्डिंग का एक उदहारण बना विराट कोहली का वह ट्वीट जो स्पोर्ट्स जगह में इस वर्ष सबसे अधिक लाइक और सबसे अधिक बार रीट्वीट भी किया गया। तो आइये जानते है क्या था वह मामला जब विराट ने वह ट्वीट किया था।
दरअसल आईपीएल 2021 (IPL) के क्वॉलिफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्ध धोनी के 6 गेंदों में 18 * रन की पारी की खूब प्रशंसा की थी, चेन्नई ने इस मैच में 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।
महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाज़ी करने आए तो टीम को 11 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी, इस मैच के जरिये धोनी ने अपने आलोचकों की भी बोलती बंद कर दी थी। धोनी के इस पारी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए ट्विटर पर 10 अक्टूबर को ट्वीट किया था। ये अभी तक 2021 में स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा बार लाइक और रीट्वीट होने वाला ट्वीट बन चुका है।
विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा था “किंग वापस आ चुका है, इस खेल का सबसे बड़ा फिनिशर, मैं एक बार फिर अपनी सीट से उछल पड़ा.” 1 जनवरी से 15 नवंबर तक के सभी ट्वीट्स का आकलन किया गया और पाया गया कि भारत में विराट कोहली का धोनी की तारीफ वाला यह ट्वीट अबतक का सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट करने वाला ट्वीट है।