ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरी की ये स्पेशल सेंचुरी

Written By: Mudassir Ali

ऋषभ पंत ने अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा है। मिश्रा ने 99 मैच खेले हैं जबकि अय्यर ने 87, वॉर्नर ने 82 और सहवाग ने 79 मैच खेले।  

रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए अब तक 99 पारियों में 2856 रन बनाए हैं। उनका शीर्ष स्कोर 128 रन है। उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 34.41 का है।

आंकड़े

ऋषभ पंत की आईपीएल स्ट्राइकरेट 147.9 की रही है। उन्होंने दिल्ली के लिए 262 चौके और 129 छक्के जड़े हैं। यह उनके आक्रामक बल्लेबाजी के प्रदर्शन की गवाही देता है।

स्ट्राइकरेट  

ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्हें 2021 में टीम का कप्तान भी बनाया गया था। वह दिल्ली के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं।

डेब्यू

ऋषभ पंत ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना 100वां मैच खेला। यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने टॉस किया।

जयपुर

ऋषभ पंत ने एक साल के अंतराल के बाद आईपीएल 2024 से प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की। इससे पहले वह सड़क हादसे में घायल हुए थे और उन्हें लंबा समय आराम करना पड़ा।  

वापसी

ऋषभ पंत के पास अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने का लंबा अनुभव है। उनका यह रिकॉर्ड उनके लगन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अनुभव

रियान पराग ने दिखाया दम, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की तावड़तोड़ धुलाई