युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की पारी पर उठाए सवाल

Written By: Mudassir Ali

भिषेक शर्मा ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली।

अभिषेक

अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद को ऐसा प्लेटफॉर्म मिला जिसकी बदौलत उन्होंने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

पारी

युवराज सिंह ने अभिषेक की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "लेकिन आउट होने के लिए क्या बेहतरीन शॉट चुना। लातों के भूत बातों से नहीं मानते।" 

नाराजगी

अभिषेक शर्मा युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं। युवराज ने उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है। कमेंटेटर सुरेश रैना ने भी इस बात का जिक्र किया कि अभिषेक ने युवराज के अंदाज में ही बल्लेबाजी की।

गुरु-शिष्य

अभिषेक पीयूष चावला की गेंद पर आउट हुए थे। उनका कैच बाउंड्री लाइन पर पकड़ा गया था। गेंद उन्होंने सिक्स के लिए खेली थी लेकिन गेंद ऊपर चली गई और नमन धीर ने कैच पकड़ लिया।

आउट

युवराज सिंह ने हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की जिन्होंने 34 गेंदों में 80 रन बनाए थे। युवराज ने लिखा, "ग्रेट नॉक बाई क्लासी।"

क्लासन

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर बनाया था जिसमें अभिषेक की पारी अहम भूमिका रही। हालांकि, मुंबई ने बाद में जीत हासिल की।

मुकाबला