आईपीएल 2022 की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को इस सीजन अपने पहले पांच मुकाबलों में हार मिली है। हालाँकि टीम खुद को संभाल कर पुश अप करना जानती है। आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला होना ऐसे में मुंबई अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरने वाली है वहीँ लखनऊ की टीम भी इस मैच को अपने नाम करने की तरफ देख रही होगी।
मुंबई टीम का हाल
मुंबई पहले भी ऐसा कर चुकी है कि शुरूआती 6 मैच हारने के बाद उसने प्लेऑफ में जगह बनाई है, तो रोहित ब्रिगेड को उम्मीद होगी कि वो उस कारनामे को इस बार एक मैच पहले से दोहराएं। ऐसे में फैंस को मुंबई इंडियंस की पहली जीत का इंतजार है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स है। केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के पास बल्लेबाजी में काफी गहराई है, लेकिन इसका सही उपयोग करने में वो नाकाम रहे हैं। लखनऊ को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
लखनऊ टीम का हाल
लखनऊ टीम ने अब तक पांच मैच खेले, जिसमें तीन जीते और आईपीएल 2022 की अंक तालिका में वो पांचवें स्थान पर काबिज है। राहुल की टीम आज प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव करे क्योंकि उसकी टीम में काफी गहराई है। हां, मार्कस स्टोइनिस के बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल जरूर देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की परेशानी यह है कि उसके स्टार खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। रोहित शर्मा, इशान किशन, किरोन पोलार्ड का बल्ला खामोश रहा है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अपनी क्षमता के मुताबिक योगदान नहीं दे पा रहे हैं।
हालांकि, मुंबई के युवा खिलाड़ियों ने जरूर प्रभावित किया है। तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने मौका मिलने पर खुद को साबित किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस बेसिल थंपी या मुरुगन अश्विन पर विश्वास कायम रखती है या फिर टीम में टिम डेविड या फेबियन एलेन की एंट्री हो सकती है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।
लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हूडा, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, के गौतम, दुष्मंथ चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई।