तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को तीन रनों से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियन टीम के सामने 309 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जबाव में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बना सकी। धवन को उनकी 97 रन की पारी की वजह से मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं आखिरी ओवर में 15 रन डिफेंड कर सिराज हीरो बने।
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एक प्लेयर ऐसा भी है जिसने महफिल लूटी है। यह खिलाड़ी है भारतीय विकेट कीपर संजू सैमसन। बल्लेबाजी में संजू सैमसन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए परंतु पारी के आखिरी ओवर में विकेट के पीछे सैमसन ने ऐसा कारनामा किया कि फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन चाहिए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। सिराज की दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद पर शेफर्ड ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर शेफर्ड ने दो रन चुराये। पहली चार गेंदों पर सिराज ने 7 रन खर्च किए थे। आखिरी दो गेंदों पर मेजबानों को 8 रन की दरकार थी। इसके बाद सिराज ने लेग साइड पर वाइड गेंद डाली।
सिराज की यह गेंद लेग साइड पर एक बड़ी वाइड थी। विकेट के पीछे तैनात संजू सैमसन ने लंबी डाइव लगाते हुए इस गेंद को रोकने में पूरी जान लगा दी। अगर यह गेंद संजू नहीं रोकते तो वाइड के साथ मेजबानों को 4 रन मिलते और वहां से भारत मैच हार भी सकता था।
Sanju Samson’s stop was the difference in the end. 100% boundary. And that would’ve been Game Windies.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 22, 2022
Saved crucial 4 runs for India
He really deserves chances to prove
Sanju ❤️
#SanjuSamson #Sanju pic.twitter.com/p8JNGFDwbQ
— Madhan tam (@Madhantam) July 22, 2022
That save from Sanju Samson won the match for us !!#IndvsWI #SanjuSamson @IamSanjuSamson pic.twitter.com/sQdh9g3Wvn
— Nitin (@NitinSularia) July 22, 2022
बात अगर मुकाबले की करे तो मैच में वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। शुभमन गिल ने वापसी करते हुए 64 रन बनाये जबकि कप्तान शिखर धवन शतक से तीन रन से चूक गए, लेकिन दोनों ने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शुक्रवार को सात विकेट पर 308 रन तक पहुंचाया। शिखर और शुभमन गिल ने भारत को ओपनिंग साझेदारी में 119 रन की शानदार शुरुआत दी।
धवन ने 99 गेंद में 97 रन की पारी खेली। शिखर जब अपने शतक से मात्र तीन रन दूर थे की मोती कन्हाई की गेंद पर ब्रुक्स के हाथों कैच आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 57 गेंद में 54 रन बनाए। सूर्यकुमार 13 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए।
309 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। ब्रुक्स ने 46 रन की पारी खेली। ब्रैंडन किंग ने 66 गेंदों में 54 रन बनाए। कप्तान निकोलस पूरन 25 रन बनाकर आउट हुए। अकील होसिन 33 और शेफर्ड ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।