आईपीएल 2022 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल में सिर्फ 15 रन दिए। उन्होंने आरसीबी के दो बड़े खिलाड़ी कप्तान फाफ डुप्लेसी और डेविड विली का विकेट लेकर विपक्षी टीम को मुश्किल में दाल दिया था। हीं इस मैच में उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली को रन आउट करने में बड़ी भूमिका भी निभाई। इस मैच में दो विकेट लेने के साथ युजवेंद्र चहल पर्पल कैप हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।
आईपीएल के पन्द्रहवें सीजन में युजवेंद्र चहल के तीन मैच में अब कुल 7 विकेट हो गए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
उमेश की पर्पल कैप को खतरा
इस सूचि में सबसे ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव बने हुए है। उन्होंने तीन मैचों में कुल 8 विकेट झटके हैं और मौजूदा पर्पल कैप होल्डर हैं। हालांकि आंकड़ो पर नजर डाले तो उमेश से कैप कभी भी छिन सकती है। क्योंकि चहल और आवेश खान भी अच्छा प्रदर्शन कर विकेट चटका रहे हैं। उमेश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट अपने नाम किए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान तीन मैचों में 7 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स के राहुल चाहर तीन मैचों में 6 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। आरसीबी के ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा ने भी 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं और वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
खिलाड़ी | विकेट | बेस्ट फिगर | इकॉन्मी | 4 विकेट हॉल |
उमेश यादव | 8 | 23/4 | 4.91 | 1 |
युजवेंद्र चहल | 7 | 22/3 | 5.25 | 0 |
आवेश खान | 7 | 24/4 | 8.14 | 1 |
राहुल चाहर | 6 | 25/3 | 5.00 | 0 |
वानिंदु हसरंगा | 6 | 20/4 | 7.66 | 1 |
टॉप-5 के बाद छठे नंबर पर गुजरात सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहम्मद शीम हैं, जिन्होंने 2 मैच में 5 विकेट चटकाए हैँ। इसके बाद टिम साउदी हैं, जिनके नाम 2 मैचों में 5 विकेट हैं। आठवें नंबर पर राजस्थान रॉय्लस के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्हें 3 मैच में 5 सफलता मिली है। नौवें नंबर पर सीएसके के ड्वेन ब्रावो हैं, उन्होंने 3 मैचों में 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर कुलदीप यादव हैं। उनके नाम 2 मैचों में 4 विकेट हैं।