आईसीसी वर्ल्ड कप में उलटफेर के बड़े रिकॉर्ड, छोटी टीम बड़ी टीम को कई बार हरा चुकी

World Cup 2023: कल रात 2023 वर्ल्ड कप में एक बहुत बड़ा उलट फेर देखने को मिला। इसमें नीदरलैंड ने 2023 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार परफॉर्मेंस देकर साउथ अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में  इतने सारे उलट फेर हो रहे। जैसे अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, नीदरलैंड ने अफ्रीका को हरा दिया।

50 ओवर के वर्ल्ड कप में उलट फेर 

लेकिन आपको बताना चाहते हैं कि आपकी जानकारी गलत है। क्योंकि इससे पहले भी 7 बार 50 ओवर के वर्ल्ड कप में उलट फेर देखने को मिल चुके हैं। कब कब एक छोटी टीम ने बड़ी टीम को हराया है आज की जानकारी में आपको बताने वाले हैं। इसका सिलसिला शुरू हुआ था 1983 से  जब जिंबॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया था।

उसके बाद फिर 1992 में जिंबॉब्वे ने इंग्लैंड को 9 रन से हराया था। इसके बाद 1996 में केन्या ने वेस्टइंडीज को 73 रन से हराया था। उसके बाद 1999 में एक बार फिर से जिंबॉब्वे ने  दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया था। इसके बाद 2007 में बांग्लादेश ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया था।

आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराया था 

आयरलैंड ने पाकिस्तान को 2007 में तीन विकेट से हरा दिया था। आयरलैंड ने  इंग्लैंड को 2011 में तीन विकेट से हरा दिया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 2023 में 63 रन से हरा दिया था। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2023 में 38 रन से हरा दिया।

आपको बताना चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के इस प्रकार के हादसे देखने को मिलते रहते है। यह कुछ बड़े उलट फेर है जोकि आईसीसी वर्ल्ड कप में देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार 2023 में ऐसे दो बड़े उलट फेर अभी तक देखने को मिल चुके हैं। लेकिन आगे चलकर यह भी देखने को मिल सकता है की अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा दे। इसके अलावा यह भी हो सकता है की पाकिस्तान भविष्य में जाकर और भी कमजोर टीम से हार जाए।

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

Leave a Comment