इस टीम के लिए बनेगा संयोग, 2011 में बड़ी जीत हासिल की थी

World Cup 2023: भारत की मेजबानी मे होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को हो चुका है। लेकिन भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना होगा।

 पहला मैच चेन्नई में होगा

भारत टीम का पहला मैच चेन्नई में होने वाला है। भारतीय टीम ने अपनी प्रैक्टिस के लिए नई जर्सी भी लॉन्च कर दी है। भारत की यह नई जर्सी भगवा रंग की है।

इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह ऑरेंज कलर है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे भगवा रंग ही बता रहे हैं  और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 एक अच्छा संयोग भी बन गया है 

इसके साथ ही भारतीय टीम के इस बार वर्ल्ड कप जीतने का  एक शुभ और अजब संयोग बन गया है। दरअसल भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान भी इसी कलर की जर्सी पहनकर  प्रैक्टिस की थी और खिताब जीता था।

हालांकि 2019 में भारतीय टीम ने इस रंग की जर्सी में प्रैक्टिस की थी। एक मैच भी खेला था, लेकिन उस समय सेमीफाइनल में हार गई थी।

 वर्ल्ड कप 2023 शुरू हो चुका है

एक बार फिर से आपको बताना चाहते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 शुरू हो चुका है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला गया।

अगर भारतीय टीम की बात करें तो 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला मैच खेलेगी। लेकिन वर्ल्ड कप में  भारत के मुकाबले से पहले अचानक से जर्सी बदल दी गई है।

 भगवा रंग की जर्सी में नजर आएंगे

भारतीय टीम अब बहुत जल्दी भगवा रंग की जर्सी में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है।

इसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंडिया टीम की नई जर्सी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय टीम आने वाले 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल खेलेगी।

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

Leave a Comment