अभी भी 1000 रन की जरूरत, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया

Published On:
Sachin Tendulkar Record, 1000 Run Record, World Cup Record, World Cup

World Cup: वर्ल्ड कप इतिहास के पांच रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनको तोड़ पाना लगभग नामुमकिन दिखाई देता है। सबसे पहले हम सचिन तेंदुलकर के बारे में बात करना चाहते हैं। सचिन तेंदुलकर का अब तक का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वर्ल्ड कप में 44 पारियों में 2278 रन बनाए।

हजार रन की जरूरत 

उनके सबसे करीब खिलाड़ी शाकिब अल हसन, रोहित शर्मा और विराट कोहली है जिन्हे तेंदुलकर से आगे निकलने के लिए अभी भी लगभग हजार रन की जरूरत है। गलेन मैकग्राथ का सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर में  71 विकेट लिए हैं। मिचेल स्टार्क 54 विकेट के साथ सबसे करीब है।

वर्ल्ड कप 2023 में 17 विकेट ले पाना थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है। वह 2027 में 37 साल के हो जाएंगे और तब वनडे फॉर्मेट में बने रहने की  संभावना नहीं रहेगी। विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम है। श्रीलंका के इस महान क्रिकेटर ने विकेट के पीछे से 54 खिलाड़ियों को आउट किया।

सामने आने की संभावना नहीं 

30 डिसमिसल के साथ मुशफिकुर रहीम उनसे सबसे करीब है और 2027 में उनके सामने आने की संभावना नहीं। रिकी पोंटिंग का कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने तीन विश्व कप संस्करणों में और मेगा इवेंट में कुल मिलाकर 29 मैच में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया।

वर्तमान टीम में केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए कप्तान के रूप में 11 मैच के साथ उनके सबसे ज्यादा करीब है। उनकी उमर को देखते हुए वह निश्चित रूप से  2027 विश्व कप के लिए मौजूद नहीं रहेंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड  लिटिल मास्टर ने अपने विश्व कप करियर में  21 50 से अधिक स्कोर दर्ज किये।

10 11 ऐसे स्कोर की जरूरत

उनके सबसे ज्यादा करीब शाकिब, कोहली और रोहित है। उन्होंने सचिन की बराबरी करने के लिए भगवान 10 11 ऐसे स्कोर की जरूरत है। अगर ऐसा कर पाते तो तभी आगे बढ़ पाएंगे।

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

Leave a Comment