खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को बधाई दी, ट्विटर पर शेयर किया 45 नंबर

Published On:
Rohit Sharma And Chris Gayle, Rohit Sharma And Chris Gayle 45 Jersey Number, Rohit And Chris, Universe Boss In Cricket

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। इसके साथ-साथ उन्होंने क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके।

रोहित शर्मा को बधाई दी

क्रिस गेल ने रिकॉर्ड तोड़ने पर रोहित शर्मा का खास बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ एक फोटो भी शेयर की। क्रिस गेल ने ट्विटर पर फोटो शेयर किया और इसमें वह रोहित शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा और क्रिस गेल की जर्सी नंबर एक ही है।

यह दोनों खिलाड़ी 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं। क्रिस गेल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा की बधाई हो रोहित शर्मा को। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के 45 स्पेशल। क्रिस गेल द्वारा शेयर की गई फोटो को काफी ज्यादा लाइक किया जा रहा है।

फैंस ने कमेंट भी किया

रोहित शर्मा ने अब तक खेल 453 इंटरनेशनल मैच मे 556 छक्के लगाए। वह दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके। पहले यह ख़िताब क्रिस गेल के नाम किया गया था। क्रिस गेल ने 483 मैच में  553 छक्के मारे थे। लिस्ट में शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर देखने को मिलते हैं।

 शाहिद अफरीदी ने 524 मैच में 476 छक्के मारे थे। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट में छठे नंबर पर देखने को मिलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 359 रन बनाए थे, बताना चाहते हैं कि विश्व कप 2023 के 9th मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 272 रन बनाए।

35 ओवर में लक्ष्य हासिल किया 

इसके जवाब में भारत ने 35 ओवर मे लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 84 गेंद में 131 रन बनाएं, उन्होंने 16 चौके और छह छक्के लगाए। यहां पर आपको बताया गया कि कैसे  रोहित शर्मा क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment