क्रिकेट फैंस के लिए आ चुकी बड़ी खबर, 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल होगा

Published On:
Olympic Cricket Add, Cricket In Olympics 2028, Cricket World Cup, Olympics 2028

क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल करने की तैयारी कर ले गई। 2028 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक में क्रिकेट को जोड़ा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट के साथ, फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल को जोड़ा जाएगा। मुंबई में 15 अक्टूबर से होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वे सत्र मे क्रिकेट का शामिल होना निश्चित।

अतिरिक्त खेल होंगे

जबकि लैक्रूज और स्क्वैश इन खेलो के अतिरिक्त खेल होंगे। क्रिकेट इससे पहले 1990 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। यहां पर इंग्लैंड और फ्रांस  स्वर्ण पदक के लिए लड़े थे। हालांकि लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश चल रही।

 लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। दरअसल ICC क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भूनाने की कोशिश करेगा। इसके लिए पुरुष और महिला T20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। 

2028 में 1525 करोड रुपए तक पहुंचेगा

 क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक मे प्रसारण अधिकार 158.6 करोड रुपए के मुकाबले 2028 में  1525 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिसद ने लॉस एंजेलिस 28 समिति की ओर से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने के सिफारिश पर खुशी जाहिर की है।

 आईसीसी चेयरमैन ने कहा कि 2 वर्ष की प्रक्रिया और एलए 28 आयोजन समिति के साथ काम करने के बाद ओसी ने क्रिकेट को इन खेलों की सूची में शामिल किया है। उन्होंने इस प्रस्ताव को आखिरी मंजूरी के लिए आईओसी के पास भेजा है।

 महिला T20 क्रिकेट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल मे पुरुष के साथ महिला T20 क्रिकेट को हांगझोऊ एशियाई खेलों में शामिल किया गया। एशियाड में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते हैं। लेकिन आज की जानकारी में  सबसे बड़ी बात यह बताई गई है कि 128 साल बाद क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा।

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment