8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी मैच, सही से अभ्यास भी नहीं कर पाई थी

Published On:
World Cup 2023, India Team, 8 October, 5 October, India VS Austrelia

World Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। टीम इंडिया अपने सफर की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेंगी। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

 टीम इंडिया को कड़े अभ्यास की जरूरत है  

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम का सामना करने के लिए टीम इंडिया को कड़े अभ्यास की जरूरत है। तैयारी की जांच पड़ताल करने के लिए उनके पास दो वार्म अप मैच थे।

लेकिन दोनों ही बारिश की वजह से रद्द हो गए। टीम इंडिया का पहला वार्म अप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ था, जबकि दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड से था।

 टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा 

दोनों ही मुकाबले रद्द होने की वजह से टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा। भारत एक तरफ टीम है जो विश्व कप में बिना कोई वार्म अप मैच खेले उतरेंगी।

रोहित शर्मा ने नेतृत्व वाली टीम इंडिया अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 27 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खोला था।

 राजकोट में देखने को मिला था

आपको बताना चाहते हैं कि यह मैच राजकोट में देखने को मिला था। वन डे सीरीज का यह तीसरा मुकाबला था। जोकि टीम इंडिया हार गई थी।

हालांकि वो 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक के सफर को देख तो टीम इंडिया 7 दिनों में तीन शहरों मे रही और 6115 किलोमीटर की दूरी तय की।

 वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है

टीम इंडिया के पास इस बार वर्ल्ड कप जीतने का अच्छा मौका है। 12 साल बाद उसकी धरती पर क्रिकेट का महाकुंभ खेला जाएगा।

2011 में जब भारत में वर्ल्ड कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया चैंपियनशिप  बनी थी। फाइनल में उसने श्रीलंका को हराया था।

टीम इंडिया अब तक दो बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत चुकी है। लेकिन 10 साल से वह  आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जीत पाई।

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

Leave a Comment