क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे बाहर, देखिये पूरी रिपोर्ट

बारह सालों के बाद, टीम ने विश्व कप के खिताब के लिए मौका पाया था। लेकिन इस सपने को पूरा करने में सफल नहीं हो सके। अब एक बड़ा सवाल उठ रहा कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 के विश्व कप में खेलेंगे या नहीं? या फिर वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

40 वर्षों तक भी खेलते आ रहे

यदि हम वर्तमान उम्र की बात करें तो रोहित शर्मा की उम्र 36 वर्ष है और विराट कोहली की उम्र 35 वर्ष है। बहुत से खिलाड़ी 40 वर्षों तक भी खेलते आ रहे। लेकिन सवाल यह कि क्या विराट और रोहित अगले विश्व कप में खेलेंगे या नहीं।

क्रिकेट जगत में यह सवाल उठ रहा कि क्या यह दो भारतीय खिलाडी बल्लेबाज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देंगे। उनका अनुभव, उनकी खेल की भविष्यवाणी और फिटनेस स्तर इस फैसले पर प्रभाव डाल सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खुद की पहचान बनाई 

रोहित और विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खुद की पहचान बनाई। उनके संघर्ष, कौशल और लीडरशिप का सम्मान किया जाता है। लेकिन क्रिकेट की कठिन और लंबी यात्रा ने उन्हें उनके शारीरिक और मानसिक तौर पर ध्यान देने के लिए भी मजबूर किया।

इस समय, इस सवाल का उत्तर केवल समय ही देगा कि वे अगले विश्व कप में हिस्सा लेंगे या नहीं। क्रिकेट जगत के लिए यह एक बड़ी चर्चा विषय बन गया। 2027 तक रोहित शर्मा की उम्र 39 साल होगी। 

विराट कोहली की उम्र 38 साल होगी

इसके अलावा विराट कोहली की उम्र 38 साल होगी। इसके अलावा अगर 2027 में वर्ल्ड कप सितंबर और नवंबर के महीने में खेला जाएगा तो रोहित शर्मा की उम्र 40 साल और विराट कोहली की उम्र 39 साल होगी। आपको बताना चाहते कि 40 साल की उम्र में खेला जा सकता क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने भी आखरी वर्ल्ड कप 40 साल की उम्र में खेला था।

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment