चालान कटवा कर बैठ गए ये खिलाड़ी, कैसे बल्ला उठाएंगे बांग्लादेश के खिलाफ

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आजकल मुश्किल में दिखाई दे रहे। गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को लेकर बुरी खबर सामने आ रही। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चालान कटा। रोहित शर्मा को मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग के लिए तीन ट्रैफिक चालान जारी किए गए।

शानदार कार चलाते हुए देखा गया 

रोहित शर्मा को अक्सर कई मौको पर शानदार गाड़ी को चलाते हुए देखा गया। पुणे मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए रोहित शर्मा कार चला कर पुणे जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक यातायात अधिकारियों ने कहा की भारत का स्टार क्रिकेटर तेज गति से गाड़ी चला रहा था।

जब गाड़ी चल रही थी तब उसकी स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 215 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही थी। रोहित शर्मा की गाड़ी का तीन चालान कटा। एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें रोहित शर्मा नीले कलर की बीएमडब्ल्यू से  बाहर निकल रहे थे, और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे।

जबरदस्त फॉर्म में

इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप को लेकर जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे। वह तीन मैच में एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 131 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाफ  उनके बल्ले से 86 रन निकले थे। रोहित शर्मा के दम पर ही टीम इंडिया दोनों मैच जीत पाई थी।

टीम इंडिया का अगला मैच आज यानी की 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होने वाला है। यह मैच महाराष्ट्र के पुणे में खेला जाएगा। लेकिन मैच के पहले आपको एक बहुत बड़ी खबर के बारे में बताया गया। बताया गया कि कैसे टीम के कप्तान रोहित शर्मा मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पीड का चालान कटा।

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी पत्रकारिता करने मे काफी रुचि हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment