VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने सड़क पर दौड़ाई 1 करोड़ 30 लाख की रोल्स रॉयस, पीछा कर रहे फैंस ने बनाया वीडियो

भारतीय क्रिकेट की शान या यूं कहे की भारत की शान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। फैंस उनकी एक झलक तक देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करते है। फिर वो चाहे उनकी कोई सोशल मीडिया की कोई पोस्ट हो या कहीं बीच सड़क पर उनकी एक झलक।

धोनी ने चलाई एक करोड़ 30 लाख की गाड़ी

धोनी को बाइक और गाड़ियों का बेहद ही ज्यादा शौंक है और यह बात उनके सभी फैंस जानते है। हाल ही उन्होंने अपनी बाइक कलेक्शन भी दिखाई थी। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह रोल्स रॉयस चलाते हुए दिखाई दे रहे है।

धोनी को गाड़ी चलाते हुए देख फैंस उनका पीछा करने लगे और उन्होंने माही का वीडियो भी बनाया। धोनी की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। आपको बता दे के यह गाड़ी साल 1980 मॉडल की शानदार रोल्स रॉयस है।

यह भी पढ़े: ICC से और कढ़ी सजा मिलनी चाहिए,” हरमनप्रीत कौर के व्यवहार को लेकर शाहिद अफरीदी ने कहीं बड़ी बात

हाल ही में जीता आईपीएल 2023 का खिताब

धोनी ने इस बार फिर से अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब जितवाया थे। यह उनका और उनकी टीम का आईपीएल में पांचवा खिताब है। धोनी ने फैंस के कहने पर अगले साल के लिए भी अभी रिटायरमेंट नहीं ली है।

हालांकि अभी यह भी पक्का नहीं है की धोनी अगले साल का आईपीएल खेलेंगे क्योंकि आईपीएल के ठीक बाद ही उनकी लेग सर्जरी भी हुई थी।

Hello, This is Maaz Ahmad! A Passionate Blogger, Web Developer and Founder of KricketWala.com, I have 4 Years of Experience in Writing Articles on Various Topics Including Cricket News Updates and More. Join me for an informative journey.

यह भी पढ़ें